कमलनाथ ने BJP में जाने की अटकलों पर लगाया पूर्णविराम, अब बढ़ाएंगे राहुल गांधी की ताकत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2024, 05:47 AM IST

Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने उन तमाम अटकलों पर फुलस्टॉप लगा दिया, जिसमें ये कहा जा रहा था कि वो कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। अब कमलनाथ राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के समर्थन में सामने आ गए हैं।

Kamal Nath With Congress: सियासी महकमों में बीते कुछ दिनों से ये चर्चा गरमाई हुई थी कि क्या महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगने वाला है? क्या मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे कहे जाने वाले कमलनाथ कांग्रेस से पीछा छुड़ाना चाहते हैं और भाजपा का दामन थामना चाहते हैं? हालांकि इन तमाम अटकलों पर खुद कमलनाथ ने पूर्णविराम लगा दिया।

Kamal Nath Congress Inside Story

राहुल गांधी के साथ खुलकर आए कमलनाथ।

राहुल गांधी ने कमलनाथ को फोन करके रोका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पक्ष में समर्थन की अपील की। राहुल की यात्रा अगले महीने मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल ने फोन पर 77 वर्षीय कमलनाथ से बातचीत की और उनसे पार्टी नहीं छोड़ने की अपील की।

End of Feed