कमलनाथ को लेकर किस असमंजस में फंसी है कांग्रेस? इनसाइड स्टोरी में पढ़ें सारी कहानी

Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों लगातार उठापटक का दौर देखा गया। कमलनाथ के कदम को लेकर कांग्रेस में खलबली मची हुई है। सवाल ये कि कमलनाथ साफ तौर पर पार्टी छोड़ने को लेकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे हैं? आपको इनसाइड स्टोरी समझाते हैं।

Congress News: कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने को लेकर संशय बना हुआ है। दोनों ही पार्टियों की तरफ से कमलनाथ के आने जाने को लेकर बयान जारी हो रहे हैं। लेकिन सवाल ये कि कमलनाथ साफ तौर पर पार्टी छोड़ने को लेकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे हैं? इन्हीं कयासों के बीच कमलनाथ और राहुल गांधी के बीच बात भी हुई।

Kamal Nath Congress Inside Story

कमलनाथ को लेकर क्या है कांग्रेस की प्लानिंग।

कमलनाथ की दो नावों की सवारी मंजूर नहीं

कांग्रेस नेतृत्व ने कमलनाथ को एक चीज साफ कर दी है। कमलनाथ चेहरा बचाने के लिए कांग्रेस में रुके रहें और बेटा नकुल भाजपा में शामिल हो जाएं, ये स्वीकार नहीं है। हालांकि कांग्रेस अंदर ही अंदर ये नहीं चाहती है कि कमलनाथ को बीजेपी में जाने दिया जाए जिससे लोकसभा चुनाव से पहले जमीन पर गलत मैसेज जाए। कांग्रेस ये जानती है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे और गांधी परिवार के करीबी दिग्गज नेता कमलनाथ के जाने से डैमेज होगा।

End of Feed