मोदी-शिवराज के नाम पर BJP लड़ेगी MP का चुनावः विकास पर रहेगा जोर, कई MLAs का पत्ता हो सकता है साफ

  • Authored by: अमित कुमारEdited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 15, 2023, 11:23 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Elections: चूंकि, बीजेपी ने साल 2018 की हार से कई सबक लिए हैं और वह इस बार उन गलतियों को किसी भी सूरत में दोहराना नहीं चाहती है। ऐसे में बीजेपी ने इस बार बड़ी जीत का लक्ष्य रखा है।

Madhya Pradesh Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हिंदू हृदय सम्राट और बीजेपी के फायरब्रांड नेता की छवि वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सूबे के सीएम शिवराज सिंह के चौहान के नाम पर लड़ सकती है। पार्टी दोनों दिग्गजों के चेहरे और नाम पर सियासी मैदान में कूदने के लिए तैयारियों में भी जुट गई है। यह जानकारी देते हुए बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि म.प्र में मंत्रिमंडल विस्तार को केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी दे दी गई है और वहां जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

modi shivraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और म.प्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान। (फाइल)

भगवा पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीएम शिवराज अपने तौर-तरीके से छवि बदल कर मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। 65 हजार बूथ समितियों में से 62 हजार बूथ समितियों का डिजिटल सत्यापन किया गया है, जबकि पूरे देश में ऐसा करने में बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई पहले नंबर पर है। हर बूथ पर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी सौंपी गई है, ताकि उनसे सीधा संपर्क साधा जा सके।

End of Feed