तेलंगाना में किसानों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, राहुल-प्रियंका बोले- जो कहा वो करके दिखाया

तेलंगाना सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है और 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया। इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा कि हमने 'किसान न्याय' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है

Telangana Farmers Loan Waived Off: तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी और राहत दी है। रेड्डी सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। कैबिनेट के फैसले की मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खुद घोषणा की। तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने तेलंगाना के अन्नदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जो कहा वो करके दिखाया, यही नीयत है और आदत भी।

Revanth Reddy

तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ

राहुल बोले- यही नीयत है और आदत भी

राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर लिखा, 'तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई। कांग्रेस सरकार ने आपके 2 लाख रुपये तक के सभी ऋण माफ कर 'किसान न्याय' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है - जो 40 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को कर्ज मुक्त बनाएगा। जो कहा, करके दिखाया - यही नीयत है और आदत भी। कांग्रेस सरकार का मतलब है - राज्य का खजाना किसानों और मजदूरों समेत वंचित समाज को मजबूत बनाने में खर्च होने की गारंटी, जिसका उदाहरण है तेलंगाना सरकार का यह फैसला। हमारा वादा है -कांग्रेस जहां भी सरकार में होगी, हिंदुस्तान का धन 'हिंदुस्तानियों' पर खर्च करेगी, 'पूंजीपतियों' पर नहीं।

End of Feed