‘बेबी तू आया नहीं, तूने कहा था’, शहीद सिद्धार्थ यादव के पार्थिव शरीर के आगे रोती रही मंगेतर, हर किसी की आंखें हुई नम

Martyr Flight Lieutenant Siddharth Yadav: शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे दी गई है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शहीद की मंगेतर सोनिया भी पहुंची थी। इस दौरान वह सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को देखकर रोने लगी। शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की तस्वीर देख सानिया बोली, 'बेबी तू आया नहीं मुझे लेने... तूने कहा था तू आएगा।'

Jamnagar Jaguar Crash: हरियाणा के रेवाड़ी के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, फाइटर पायलट सिद्धार्थ यादव को उनके पैतृक गांव भालखी माजरा में उनके पिता सुशील यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान भी भारतीय वायुसेना के जवानों ने शहीद सिद्धार्थ यादव को श्रद्धांजलि दी।

Martyr Flight Lieutenant Siddharth Yadav

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को दी गई अंतिम विदाई

प्लीज एक बार मुझे उनकी शक्ल दिखा दो- मंगेतर

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव जनवरी 2016 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) कोर्स 135 में शामिल हुए थे और कुछ ही दिन पहले 23 मार्च को उनकी सगाई भी हुई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शहीद की मंगेतर सोनिया भी पहुंची। इस दौरान वह सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को देखकर रोने लगी। शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की तस्वीर देख सानिया बोली, 'बेबी तू आया नहीं मुझे लेने... तूने कहा था तू आएगा।' सानिया पार्थिव शरीर को देखकर बार-बार रोते हुए कहती रहीं कि 'प्लीज एक बार मुझे उनकी शक्ल दिखा दो।' मंगेतर सानिया ने कहा कि मुझे सिद्धार्थ पर गर्व है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव और सानिया की शादी आने वाले 2 नवम्बर को होने वाली थी।

End of Feed