रवांडा से प्रत्यर्पित कर लाया गया लश्कर का आतंकी, भारत में टेरर फंडिंग का है आरोप

Salman Rehman Khan: सलमान रहमान खान के प्रत्यर्पण अभियान को काफी गोपनीय रखा गया था। इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी गई। सलमान के प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और किगाली में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के साथ मिलकर काम किया।

Salman Rehman Khan : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) लश्कर ए तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को अफ्रीकी देश रवांडा से प्रत्यर्पित कर भारत लाई है। इस आतंकवादी पर बेंगलुरु में सक्रिय आतंकवादी मॉड्यूल्स को फंड एवं हथियार मुहैया कराने का आरोप है। रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सलमान रहमान खान के प्रत्यर्पण अभियान को काफी गोपनीय रखा गया था। इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी गई। सलमान के प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और किगाली में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के साथ मिलकर काम किया।

Salman Rehman Khan

रवांडा से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया आतंकी।

सलमान पर ये हैं आरोप

एनआईए ने आतंकी सलमान रहमान खान के खिलाफ आपराधिक साजिश, आतंकवादी संगठन का सदस्य होने और आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान करने तथा शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अपराधों से संबंधित मामले दर्ज किए हैं। खान पर आपराधिक साजिश रचने, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की सदस्यता और आतंकी अभियानों के लिए सामग्री मुहैया कराने का आरोप है। यही नहीं उस पर आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं के लिए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की आपूर्ति करने का भी आरोप है।

End of Feed