BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो भड़के लालू यादव, कहा- ये गलत है

Bihar: बिहार की राजधानी पटना से 25 दिसंबर की शाम को BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है, जिसपर सियासी उठापटक भी तेज हो गई है। बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज पर राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा कि "ऐसा नहीं होना चाहिए था।"

Police lathi-charge on BPSC aspirants: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर राजनीति गर्म हो गयी है। विपक्ष के नेता इसे लेकर सरकार को घेरने में जुटे हैं। इस बीच, राजद के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने छात्रों पर लाठी चार्ज को गलत बताया है।

Lalu Yadav

लालू यादव।

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर क्या बोले लालू?

पत्रकारों ने गुरुवार को जब बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राजद अध्यक्ष लालू यादव से सवाल किया तब उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठी चार्ज नहीं करना चाहिए। गलत बात है। इससे पहले, पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय घेराव करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां भांजी थीं। कथित तौर पर लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए थे।

End of Feed