LK Advani: आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान..., भारत रत्न की घोषणा के बाद लाल कृष्ण आडवाणी की पहली प्रतिक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 04:27 PM IST

LK Advani statement after Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा, मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं। यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान की बात है, जिनकी मैनें अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा की है।

LK Advani First statement on Bharat Ratna Award: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। आडवाणी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह उनके आदर्शों व सिद्धातों के लिए सम्मान की बात है। लिखित बयान में कहा गया कि यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान की बात है, जिनकी मैनें अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा की है।

Lal Krishna Advani

लाल कृष्णा आडवाणी

उन्होंने आगे कहा, मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है। आडवाणी ने आगे कहा, जब से मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में उसके स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुआ हूं, तब से जीवन ने मुझे जो भी कार्य सौंपा गया, उसे मैंने निस्वार्थ भाव से देश के लिए समर्पित होकर किया।

End of Feed