कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ीं मुश्किलें, खार पुलिस ने 3 मामलों में दर्ज किया केस

Kunal Kamra Controversy: एकनाथ शिंदे के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने कुणाल कामरा को उनके खिलाफ दर्ज कई FIR के सिलसिले में अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी थी।

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर ने दर्ज की थी, जबकि अन्य दो शिकायतें एक होटल व्यवसायी और नासिक के एक व्यवसायी की ओर से आई थीं। खार पुलिस ने कामरा को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन वह अभी तक जांच के लिए पेश नहीं हुए हैं।

Kunal Kamra

खार पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ तीन मामले किए दर्ज

इससे पहले, मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कुणाल कामरा को उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के सिलसिले में अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी थी। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत का आदेश दिया। कुणाल कामरा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत लेने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल द्वारा खार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए गए मामले में कामरा को जारी किया गया यह तीसरा समन है। वह पहले दो समन में पुलिस के सामने पेश होने में विफल रहे हैं।

End of Feed