'सीएम को खोलनी चाहिए अपनी आंखें...' कुणाल कामरा विवाद पर शिवसेना यूबीटी आदित्य ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस पर कसा तंंज

Kunal Kamra Eknath Shinde Controversy: आदित्य ठाकरे ने सोमवार को शिवसेना (एकनाथ शिंदे) सांसद द्वारा स्टैंडअप कलाकार कुणाल कामरा को दी गई धमकी की तुलना तालिबान से की। आदित्य ठाकरे ने कहा कि कई बार कुणाल कामरा ने हमारे बारे में, इतने लोगों के बारे में, मोदी साहब के बारे में भी बात की है, लेकिन किसी ने इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

Kunal Kamra Eknath Shinde Controversy: शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को शिवसेना (एकनाथ शिंदे) सांसद द्वारा स्टैंडअप कलाकार कुणाल कामरा को दी गई धमकी की तुलना तालिबान से की। बता दें, मुंबई में एक शो के दौरान कुणाल कामरा टिप्पणी ने बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि कल मैंने कुणाल कामरा की क्लिप देखी, विरोध के बाद, बर्बरता के बाद। सवाल उठता है कि एकनाथ शिंदे के कार्यकर्ताओं ने कब तय किया कि वह देशद्रोही और चोर है? क्योंकि उसने किसी का नाम नहीं लिया है, वह किसी के बारे में बात कर रहा होगा। उन्हें चोट क्यों लगी? ...क्या मुख्यमंत्री अपनी गुंडागर्दी बंद करेंगे? पूरा देश, पूरी दुनिया जानती है कि देशद्रोही और चोर कौन है।

Aditya Thackeray

सीएम साहब को देखना चाहिए कि उन्हें कौन कर रहा कमजोर: आदित्य ठाकरे

सीएम को खोलनी चाहिए अपनी आंखें- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने कहा कि कई बार कुणाल कामरा ने हमारे बारे में, इतने लोगों के बारे में, मोदी साहब के बारे में भी बात की है, लेकिन किसी ने इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में जिन्होंने बर्बरता की है, उनसे नुकसान की भरपाई की जाएगी। क्या कल तोड़फोड़ करने वालों से नुकसान की भरपाई की जाएगी? सीएम को अपनी आंखें खोलनी चाहिए और देखना चाहिए कि कौन उन्हें कमतर आंक रहा है। क्या यह विपक्ष है या उनके दोस्त?।

End of Feed