कोलकाता कांड: हड़ताल से बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, आरजी अस्पताल के बाहर भीड़ जुटने पर 7 दिनों की पाबंदी

घटना के विरोध में कई जूनियर डॉक्टर ने आठ दिन पहले हड़ताल शुरू की थी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हो गए, जिससे सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के ओपीडी में सेवाएं प्रभावित हुईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल के लगभग सभी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
  • ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में विरोध-प्रदर्शन जारी
  • 7 दिनों के लिए आरजी कर अस्पताल के आसपास सभा, धरने या रैली की अनुमति नहीं

Kolkata Doctor Murder Case Updates: पश्चिम बंगाल के लगभग सभी अस्पतालों के डॉक्टर स्थानीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में शनिवार को शामिल हुए, जिससे पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। डॉक्टरों का प्रदर्शन आज भी जारी है। इस बीच कोलकाता पुलिस ने 18 अगस्त 2024 से 7 दिनों के लिए आरजी कर अस्पताल के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत धारा 163 लगा दी है। इस दौरान वहां किसी भी सभा, धरने या रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बीच सीबीआई सूत्रों से खबर मिली है कि सीबीआई टीम में शामिल एक मनोवैज्ञानिक भी कोलकाता पहुंच गए हैं। वह जांच में सीबीआई टीम की मदद करेंगे।

Kolkata doctor murder case

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस

9 दिन से डॉक्टरों की हड़ताल जारी

घटना के विरोध में कई जूनियर डॉक्टर ने आठ दिन पहले हड़ताल शुरू की थी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हो गए, जिससे सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) में सेवाएं प्रभावित हुईं। इस बीच, सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से दूसरे दौर की पूछताछ की। पूछताछ शुक्रवार शाम को शुरू हुई थी और आधी रात के बाद तक जारी रही थी। परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक का शव नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में मिला था। पुलिस ने इस सिलसिले में अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

End of Feed