कोलकाता मामला: सीबीआई ने संजय रॉय, चार जूनियर डॉक्टरों से की पूछताछ...विरोध रैली में सरकार पर गरजे मिथुन

सीबीआई प्रेसीडेंसी करेक्शनल होम में पूछताछ कर रही है। इसी सिलसिले में प्रमुख आरोपी से संजय रॉय से फिर से पूछताछ गई। उधर, कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है।

Kolkata Doctor Murder Case: सीबीआई के अधिकारियों ने आरजी कर अस्पताल मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय से बुधवार को एक और दौर की पूछताछ की। प्रेसीडेंसी करेक्शनल होम में की जा रही यह पूछताछ अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले की जांच का हिस्सा है। इसके अलावा, केंद्रीय जांच एजेंसी की एक अन्य टीम ने सुबह चार जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ की और बाद में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (उत्तर) अभिषेक गुप्ता एवं खुफिया विभाग (डीडी) विशेष के उपायुक्त विदित राज भुंडेश से भी पूछताछ की गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि हमने पुलिस अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की कि उन्होंने जांच किस प्रकार की।

Kolkata doctor case

कोलकाता मामले में जांच

रैली में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

वहीं, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत भाजपा समर्थक बुद्धिजीवियों ने इस मामले में न्याय की मांग करते हुए बुधवार को शहर में एक रैली निकाली। चक्रवर्ती और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समान विचारधारा वाले बुद्धिजीवी इस रैली में शामिल हुए। यह रैली 1893 में शिकागो की विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में आयोजित की गई। रैली मध्य कोलकाता के शिमला मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर से शुरू हुई और श्यामबाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग पर समाप्त हुई।

End of Feed