अब जो होगा उसके लिए सरकार जिम्मेदार..., 21 फरवरी को दिल्ली कूच से पहले किसान नेता पंढेर का बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 09:00 AM IST

Kisan Andolan: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सहकारी समितियां अरहर दाल, उड़द दाल, मसूर दाल या मक्का का उत्पादन करने वाले किसानों के साथ एक अनुबंध करेंगी ताकि उनकी फसल को अगले पांच साल तक एमएसपी पर खरीदा जाए। हालांकि, किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

Kisan Andolan: किसान नेताओं ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक दाल, मक्का और कपास की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने के केंद्र के प्रस्ताव को सोमवार को खारिज कर दिया और कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है। इसके साथ ही किसानों ने 21 फरवरी को फिर से दिल्ली कूच का ऐलान किया है। बता दें, इस समय हजारों की संख्या में किसान हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

Sarvan Singh Pandher

किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर

21 फरवरी को 'दिल्ली कूच' के ऐलान के बाद मंगलवार को किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने कहा है कि इस समय हरियाणा के जो हालात हैं, वो कश्मीर जैसे हैं। यहां 10 से 20 हजार अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सरकार की मंशा साफ है कि हमें किसी भी दिल्ली नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हम 21 फरवरी को दोबारा आगे बढ़ेंगे, अब जो होगा उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

End of Feed