उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने लिया हिरासत में, ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे हरिद्वार

MLA Umesh Kumar: हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को देहरादून पुलिस ने डोईवाला में हिरासत में लिया है। हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवरानी सिंह की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

MLA Umesh Kumar: उत्तराखंड के देहरादून से लक्सर जा रहे हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को देहरादून पुलिस ने डोईवाला में हिरासत में लिया है। विधायक को डोईवाला थाने लाया गया है, जहां उन्हें हरिद्वार पुलिस को सौंप दिया जाएगा। निर्दलीय विधायक लक्सर में ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। बता दें, हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवरानी सिंह की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। रानी देवरानी सिंह का आरोप था कि 25 जनवरी की रात करीब नौ बजे उमेश कुमार तीन गाड़ियों से रुड़की के लंढौरा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और हंगामा किया। जांच में जुटी हरिद्वार पुलिस ने रानी देवरानी की तहरीर पर रुड़की के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। मौके पर पीएसी बल को तैनात किया गया है। विधायक उमेश कुमार को लच्छीवाला टोल प्लाजा से हिरासत में लिया।

Umesh Kumar

विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने लिया हिरासत में

उमेश कुमार के कार्यलय पर हुई थी फायरिंग

इससे पहले उत्तराखंड के रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यलय पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मचा था। खानपुर से पूर्व विधायक कुंवार प्रणव सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। कई राउंड गोलियों से दीवारे छलनी हुई थी। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया था। वहीं पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने से प्रणव सिंह चैंपियन को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा था कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा विधायक उमेश कुमार के आवास कैंप कार्यालय पर फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लिया है और जो भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी।

End of Feed