केरल सीरियल ब्लास्ट में अब तक 3 की मौत, कई की हालत गंभीर, 20 सदस्यीय टीम करेगी जांच; पढ़िए बड़े अपडेट्स

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 30, 2023, 08:24 AM IST

Kerala Blast: ​​ जांच टीम इस घटना की दो एंगल से जांच करेगी। पहला ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार डोमिनिक मार्टिन के बयानों के आधार पर तफ्तीश की जाएगी। दूसरा 2 दिन पहले मल्लपुरम में हमास के पक्ष में निकाली गई रैली का यहोवा समुदाय द्वारा विरोध करना। वहीं, NIA इस घटना का PFI कनेक्शन भी तलाश करेगी।

Kerala Blast: केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह से सीरियल ब्लास्ट में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। सुबह-सुबह सिलसिलेवार तरीके से हुए 3 बम धमाकों में दो महिलाओं की मौत पहले ही हो चुकी थी। वहीं अब 12 साल की लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय लबीना बम धमाके में 95 फीसदी जल गई थी। कल रात 12:40 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया।

KERALA Blast

केरल बम धमाका

लबीना एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट थी। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें कुछ की हालत काफी गंभीर है। इनमें कई 80 से 90 परसेंट बर्न हैं। राज्य सरकार ने बम धमाके में घायल लोगों के लिए इलाज के लिए 12 सदस्यी मेडिकल बोर्ड का गठन किया है।

End of Feed