Man sets co-passenger on Fire: केरल के कोझिकोड में एक यात्री को जिंदा जला देने का खौफनाक मामला सामने आया है। कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर रविवार रात करीब 9.50 बजे अलपुझा-कन्नूर एक्सप्रेस के डी-1 कोच में एक अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील तेल डालकर आग लगा दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। एक बच्चे सहित तीन शव बाद में रेल की पटरियों से बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि वे दहशत में चलते ट्रेन से कूद गए होंगे। मृतकों में दो की पहचान तौफीक और रेहाना के रूप में हुई है।
यात्री को पेट्रोल डालकर जलाया (File photo)
पटरियों से एक बैग बरामद
पुलिस ने आतंकी वारदात से इंकार नहीं किया क्योंकि उन्होंने पटरियों से एक बैग बरामद किया जिसमें पेट्रोल की एक और बोतल और दो मोबाइल फोन थे। एक चश्मदीद के मुताबिक, कोरापुझा नदी के किनारे एक पुल पर ट्रेन के रुकने के तुरंत बाद एक तीस वर्षीय व्यक्ति उसमें से कूद गया और एक बाइक पर भाग गया जो उसका इंतजार कर रही थी।
Kozhikode, Kerala | Forensic experts reached the spot where the bodies of three people including that of a child we… t.co/iH3Kp3vxhZ
— ANI (@ANI) Apr 3, 2023
आपातकालीन चेन खींचने के बाद आरोपी फरार
यात्रियों द्वारा आपातकालीन चेन खींचने के बाद आरोपी फरार हो गया। इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद इस शख्स ने दूसरे व्यक्ति पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। अन्य यात्रियों ने आग बुझाने की कोशिश की जिसमें वे झुलस गए। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
घटना में 8 यात्री झुलसे
सूत्रों ने कहा कि थलासेरी के अनिल कुमार, उनकी पत्नी सजीशा, उनके बेटे अद्वैत, कन्नूर के रूबी और त्रिशूर के राजकुमार झुलसे यात्रियों में शामिल हैं। ट्रेन को एलाथुर में रोक दिया गया था और रेलवे अधिकारियों को आग लगने की घटना के बारे में सूचित कर दिया गया था। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा कि झुलसे सभी आठ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जरूरी निरीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।
