ओवैसी के हाथ में है KCR सरकार की स्टीयरिंग- तेलंगाना में गरजे अमित शाह, कहा- BRS की उल्टी गिनती शुरू

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2023, 09:33 PM IST

गृहमंत्री ने केसीआर और उनकी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, एसएससी का पेपर लीक हो रहा है, तेलंगाना स्टेट सर्विस कमीशन के पेपर भी लीक हो रहे हैं। लाखों युवाओं का भविष्य केसीआर की सरकार ने बर्बाद कर दिया है।

अमित शाह रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के सीएम केसीआर और AIMIM चीफ ओवैसी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार की स्टेयरींग ओवैसी के हाथ में हैं।

amit shah telangana, BRS, KCR

तेलंगाना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह

शाह का ऐलान

तेलंगाना के चेवल्ला में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा तेलंगाना की सत्ता में आती है तो मुस्लिमों को दिया गया आरक्षण समाप्त कर देगी। शाह ने कहा- "मैं आपसे वादा करता हूं, मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइए। हैदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना स्वतंत्रता दिवस हम मनाएंगे।

End of Feed