कौन है असली 'कॉकरोच' और कौन नकली? मैदान में CJP के सामने उतरी यूथ कांग्रेस, अभियान किया शुरू

राजनीति की दुनिया में अब असली बनाम नकली 'कॉकरोच' की लड़ाई शुरू होती दिख रही है। कांग्रेस की युवा विंग (Indian Youth Congress) ने नया अभियान शुरू किया है। कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पहले से ही मैदान में है।

डिजिटल दुनिया में ’कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की सनसनी के बीच भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) ने युवाओं से जुड़े पेपर लीक, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाने के लिए ’इंडियन यूथ कॉकरोच’ अभियान की शुरुआत की है। उसका कहना है कि उसके लोग असली ’कॉकरोच’ हैं क्योंकि वे डिजिटल दुनिया में ’आभासी क्रांति’ के बजाय जमीन पर युवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसके एवज में उन्हें जेल और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा है।

cjp Indian Youth Congress

यूथ कांग्रेस का नया अभियान ‘इंडियन यूथ कॉकरोच' (फोटो- IYC)

यूथ कांग्रेस ने क्या कहा?

पीटीआई के अनुसार भारतीय युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा और अध्यक्ष उदयभनु चिब की अगुवाई में शुरू हुआ यह अभियान युवाओं का एक सामूहिक प्रतिरोध है। चिब ने कहा, ’’हमारी लड़ाई सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। यह एक जनसमूह है। हम असली ’कॉकरोच’ के रूप में पेपर लीक के विरोध से लेकर छात्र आंदोलनों तक संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।’’

End of Feed