अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश; पुलिस ने कश्मीर के युवक को पकड़ा; खुला बड़ा राज

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करते एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अयोध्या के राम मंदिर में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास एक युवक नमाज पढ़ने की कोशिश करता पाया गया। हालांकि वह अपने मंसूबों में कामयाब होता उससे पहले ही वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब युवक को रोका गया तो वह सांप्रदायिक नारे लगाने लगा। फिलहाल उसे पकड़ कर थाना रामजन्मभूमि ले जाया गया है।

राम मंदिर अयोध्या

राम मंदिर अयोध्या

युवक से पूछताछ जारी

फिलहाल थाने पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपी युवक से पूछताछ कर रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसकी पहचान कश्मीर के शोपिया निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। थाना रामजन्मभूमि के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने इस मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी। इसके अलावा, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी मामले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कश्मीर निवासी युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से आया था और कैसे राम मंदिर में पहुंचा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क और सजग है।

End of Feed