कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी और बेटी घायल,सेना ने की इलाके की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई और उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कुलगाम हमले में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत
  2. पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल
  3. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया

आतंकवादी हमले की ये यह घटना कुलगाम के बेहिबाग इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों ने मंजूर अहमद वागे और उनके परिवार पर गोलीबारी की उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और वागे ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी और बेटी की हालत स्थिर है। पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना की एक संयुक्त टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी।

Kulgam terrorist attack

फाइल फोटो

इस घटना के बाद हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि वागे को पेट में गोली लगी है, जबकि उनकी पत्नी और बेटी के पैर में चोटें आई हैं। एक अधिकारी ने बताया, 'तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वागे ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।'

End of Feed