कर्नाटक के CM पद से इस्तीफा देंगे सिद्दारमैया? शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस आलाकमान ने दिया आदेश! साधी चुप्पी

Karnataka CM Speculation: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच, कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को दिल्ली में मैराथन बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार मौजूद रहे।

Karnataka CM Speculation:: कर्नाटक में मुख्यमंत्री परिवर्तन का मसला जल्द ही समाप्त हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के आला नेतृत्व ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में आलाकमान ने सिद्दारमैया को अपनी मंशा जाहिर कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्दारमैया को बता दिया है कि राज्य में पार्टी आसान नेतृत्व परिवर्तन चाहती है।

Shivakumar siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)

नेतृत्व परिवर्तन का फॉर्मूला हो रहा तैयार

भले ही मंगलवार की बैठक को राज्यसभा और एमएलसी चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों की ही चर्चाएं हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का पूरा फॉर्मूला तैयार हो रहा है। सूत्रों ने दावा किया कि 18 जून के बाद कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला हो सकता है।

End of Feed