हद है: दहेज न लाने पर बौखलाया शराबी पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर डाल दिया तेजाब! FIR

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 24, 2023, 08:46 AM IST

Bengaluru Crime News: पीड़िता की शिकायत में आरोप लगाया गया कि पति अक्सर उसके बाल पकड़कर खींचता था और जान से मारने की धमकी देता था। मकान का किराया नहीं चुका पाने के कारण उन्हें उनके आवास से बाहर निकाल दिया गया।

Bengaluru Crime News: हम भले ही 21वीं सदी में हों...ताबड़तोड़ विकास कर रहे हों और सोच-विचार के मोर्चे पर खुद को समृद्ध मानते हों, मगर अभी भी दीमकरूपी कुछ कुरीतियां हमारे समाज को अंदर ही अंदर खाए जा रही हैं। ऐसी ही चुनौतियों में से एक दहेज है, जिससे जुड़ा दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। दहेज के लिए इस केस में पति ने पत्नी के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट्स) टॉयलेट साफ करने वाला एसिड (तेजाब) डाल दिया।

acid attack on private parts

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

यह पूरा मामला दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाटक के बेंगलुरू के बाहरी इलाके बगलागुंटे पुलिस स्टेशन की सीमा के पास का है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि आरोपी ने इसी साल 19 मई को 23 साल की पीड़िता से शादी की थी। आरोपी शराबी है और काम पर कम जाता था। वह पत्नी से पैसे की मांग करता था, जिससे अक्सर झगड़े होते थे।

End of Feed