Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानसभा ने बुधवार को विपक्षी दल भाजपा के बहिर्गमन के बीच केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल द्वारा पेश किया गया था। पाटिल ने विधानसभा में प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि यह सदन सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि वह वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को तुरंत वापस लेकर देश की सर्वसम्मत राय का सम्मान करे, जिसमें ऐसे प्रावधान हैं जो संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।
कर्नाटक विधानसभा में केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित
