'राम मंदिर' बनवाने से कोई 'राम' नहीं बन जाता, PM Modi को कपिल सिब्बल की सलाह - 'सनातनी बनें प्रधानमंत्री'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 02:00 PM IST

PM Modi Birthday: कपिल सिब्बल ने आगे कहा, असली सनातनी गांधी जी थे जो सच्चाई के आधार पर चलते थे न कि सूट-बूट और कॉर्बेट पार्क जाते थे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मेरा यही संदेश है कि वे सनातनी बनें।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उन पर तंज कसा है। उन्होंने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कटाक्ष किया और कहा कि मेरी सलाह यही है कि वे सनातनी बनें। एएनआई बातचीत करते हुए सिब्बल ने कहा, अगर आपने राम मंदिर बनवा दिया तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप राम बन गए हैं। राम तो वही है, जो राम के रास्ते पर चले।

Kapil Sibal

कपिल सिब्बल

सिब्बल ने कहा, यह कहने से कि आप सनातन धर्म के खिलाफ हैं, इससे भी आप सनातनी नहीं बन जाते हैं। आप सिर्फ एक गुण सनातनी के बता दीजिए... सनातनी हिंसा, भेदभाव की बात नहीं करता। ये खुद ही सनातन नहीं है और जो खुद सनातनी नहीं है वे सनातन धर्म की रक्षा कैसे करेगा?

End of Feed