पीएम मोदी से कपिल सिब्बल का सीधा सवाल, बताएं-कौन खराब कर रहा है छवि

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 2, 2023, 12:25 PM IST

सियासत में राजनेताओं पर तरह तरह के आरोप लगते रहते हैं, राजनेताओं को धमकियां मिलती है। इन सबके बीच भोपाल में पीएम मोदी ने शनिवार को कहा था कि कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने की सुपारी ले रखी है, इस तरह का अभियान 2014 के बाद और तेज हो गया है।

Kapil Sibal: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को उन लोगों के नाम को बताने की जरूरत है जिन्होंने उनकी छवि खराब करने की सुपारी ले रखी है। इसे गोपनीय नहीं रखा जा सकता है। जो लोग भी इसके पीछे हों उनके खिलाफ मुकदमा चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुपारी लेने के पीछे अगर कोई व्यक्ति हो, संस्था हो या बाहरी हों उन लोगों के नाम आने चाहिए। देश को पता होना चाहिए।

Kapil Sibal, Rahul Gandhi, Narendra Modi

कपिल सिब्बल, राज्यसभा सांसद

पहले भी सिब्बल लगाते रहे हैं आरोप

सिब्बल ने पहले आरोप लगाया था कि 2024 के आम चुनाव नजदीक आने के साथ सांप्रदायिक हिंसा भाजपा के लिए टेबल पर थी, और पश्चिम बंगाल और गुजरात में हाल की घटनाएं एक "ट्रेलर थीं।रामनवमी उत्सव के दौरान कई राज्यों से हिंसा और आगजनी की खबरें आईं।एक ट्वीट में, सिब्बल ने कहा, “जैसा कि हम 2024 के करीब हैं। भाजपा के लिए सांप्रदायिक हिंसा, अभद्र भाषा, अल्पसंख्यकों को लुभाना, ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग के इस्तेमाल से विपक्ष को निशाना बनाना मुख्य लक्ष्य है और उसका ट्रेलर बंगाल का जलना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना नजर आ रहा है। सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' शुरू किया।

End of Feed