जिस शख्स पर लगा था पाकिस्तान की जासूसी करने का आरोप, अब वो बनेगा न्यायाधीश

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। इस मामले में वो बरी हो गए थे। बरी होने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा के लिए परीक्षा दी थी, जिसमें वो पास हो गए थे, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिला था।

उत्तर प्रदेश में एक ऐसे शख्स के जज बनने का रास्ता साफ हो गया है, जिस पर कभी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। शख्स जासूसी के आरोप से बरी हो चुका है और अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसका जज बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में जासूसी के आरोप से बाइज्जत बरी एक व्यक्ति को अपर जिला जज के तौर पर नियुक्त करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया है।

End of Feed