कमलनाथ ने मुझे बताया कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे, जीतू पटवारी ने किया दावा, कहा- ये बीजेपी की साजिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2024, 06:51 AM IST

जीतू पटवारी ने कहा, गांधी परिवार के साथ उनका रिश्ता अटूट है। वह कांग्रेस की विचारधारा के साथ रहे हैं और अंत तक उसी के साथ रहेंगे। उन्होंने मुझसे यही कहा है।

Kamal Nath: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी में कमलनाथ के शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए रविवार शाम दावा किया उन्होंने उनसे कहा है कि वह कहीं नहीं जा रहे। पटवारी ने कहा कि भाजपा मीडिया का दुरुपयोग करती है और एक व्यक्ति की ईमानदारी पर सवाल उठाती है और यह बात सामने आ गई है। मेरी कमलनाथ जी से बात हुई और उन्होंने मुझसे कहा कि मीडिया में आ रही खबरें एक साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे।

Jitu patwari

जीतू पटवारी का दावा

पटवारी बोले, कमलनाथ का गांधी परिवार से अटूट रिश्ता

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा, गांधी परिवार के साथ उनका रिश्ता अटूट है। वह कांग्रेस की विचारधारा के साथ रहे हैं और अंत तक उसी के साथ रहेंगे। उन्होंने मुझसे यही कहा है। यह पूछे जाने पर कि कमलनाथ खुद अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे, पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सही समय पर बोलेंगे। उन्होंने कहा, मैंने जो कहा, वह उनके ही हवाले से था।

End of Feed