Aaj Ka Mausam: दिसंबर बना सावन-भादो! दिल्ली से यूपी तक बारिश से सड़कें लबालब; क्रिसमस पर चिल्ड रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिसंबर में बारिश के दस्तक देने से कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, मौसम क्रिसमस का मचा किरकिरा कर सकता है। बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में बारिश दर्ज की जा सकती है।

Aaj Ka Mausam: दिसंबर महीने में मौसम सावन-भादों जैसी फिलिंग दे रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, बदली की वजह से कड़ाके की ठंड में थोड़ी कमी रही, लेकिन आने वाले 2 से चार दिन में सर्दी अपने चरम पर होगी। खासकर, राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल बरसते नजर आए। उधर, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने यूपी में अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अंदेशा जताया है। बहरहाल, बुधवार से मौसम साफ रहने के संकेत हैं। लेकिन, 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं आगरा समेत कई जिलों में ओले गिरने की संभावना है, जिससे कड़ाके की सर्दी से हाल-बेहाल होने वाला है। आइये जानते हैं मंगलवार को कहां कितनी बारिश दर्ज की गई।

Christmas me Mausam Kaisa Rahega

कल का मौसम कैसा रहेगा

कानपुर में सड़कें पानी से भरीं

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने के साथ तेज हवाओं के झोंकों से शीतलहर बहने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कानपुर में सड़कों पर पानी भर गया। कमोबेश यही हाल लखनऊ, फतेहपुर, सहारनपुर, गाजियाबाग और नोएडा में भी देखा गया। उधर, बिहार में भी बारिश का असर देखा जा रहा है। राज्य में सप्ताह के अंत तक पारा और गिरेगा। इसके अलावा कोहरा लोगों के लिए सिरदर्द बनेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर मौसम मजा किरकिरा हो सकता है।

End of Feed