दिल्ली हाईकोर्ट जज के घर कैश बरामदगी मामले में जांच हुई तेज, जस्टिस वर्मा के आवास पहुंची पुलिस

पुलिस सूत्रों ने कहा कि टीम आग लगने वाली जगह का निरीक्षण करने के लिए आई थी और जज के आवास में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है।

Judge cash row: दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर आग लगने के बाद यहां नकदी मिलने की जांच के सिलसिले में आज दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची। पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एक टीम ने जस्टिस वर्मा के आवास का दौरा किया। टीम दोपहर करीब 1.50 बजे जस्टिस वर्मा के घर पहुंची और दो घंटे बाद वापस लौट गई। हालांकि, पुलिस टीम ने मीडिया से बात नहीं की और जस्टिस वर्मा के घर से निकलने के बाद तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

Delhi police

दिल्ली पुलिस की जांच में तेजी (File photo)

पुलिस ने किया निरीक्षण

इससे पहले, पुलिस सूत्रों ने कहा कि टीम आग लगने वाली जगह का निरीक्षण करने के लिए आई थी और जज के आवास में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है। 22 मार्च को सीजेआई ने आरोपों की आंतरिक जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था और घटना में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय की जांच रिपोर्ट अपलोड करने का फैसला किया था। इसमें भारी मात्रा में नकदी की तस्वीरें और वीडियो शामिल थे। वहीं, जस्टिस वर्मा ने आरोपों की निंदा की और कहा कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा कभी भी स्टोर रूम में नकदी नहीं रखी गई।

End of Feed