संसद में वक्फ विधेयक पर आर-पार, सरकार और विपक्ष में खिंची तलवार, जानिए किसने क्या कहा

जहां विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि विपक्ष मुस्लिम समुदाय को गुमराह करना चाहता है, जबकि वक्फ संशोधन विधेयक से मुसलमानों को लाभ होगा।

JPC report on Waqf bill- लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान आज सरकार और विपक्ष के बीच तलवारें खिंच गईं। विपक्षी दलों ने वक्फ संशोधन विधेयक से संबंधित संसदीय समिति की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश होने के बाद आरोप लगाया कि सरकार वक्फ संपत्तियों को बर्बाद करना चाहती है और उसने अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक कदम उठाया है। दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि विपक्ष मुस्लिम समुदाय को गुमराह करना चाहता है, जबकि वक्फ संशोधन विधेयक से मुसलमानों को लाभ होगा।

lok sabha

वक्फ बिल पर हंगामा

कांग्रेस सांसदों ने किया वॉकआउट

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, हमें 655 पेज की रिपोर्ट पढ़ने के लिए एक रात का समय दिया गया। हमारे पास अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए बहुत ही कम समय था। यदि आप बैठकों के मिनटों की जांच करेंगे तो पाएंगे कि खंड दर खंड चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, हम पूछना चाहते हैं कि समिति के अध्यक्ष किसके दबाव और प्रभाव में काम कर रहे थे? इसलिए, आज हमने सदन में आसन के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया और वाकआउट किया।

End of Feed