JNU में फिर बवाल! छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई बैठक में झड़प, भिड़े एबीवीपी और वामपंथी समर्थक

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 09:38 AM IST

Clash in JNU: जेएनयू छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई बैठक में एबीवीपी, वामपंथी सदस्यों के बीच झड़प हो गई। परिसर में 2024 के जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के सदस्यों को चुनने के लिए साबरमती ढाबे पर विश्वविद्यालय आम सभा की बैठक (यूजीबीएम) बुलायी गयी थी और इस दौरान छात्र समूहों के बीच झड़प हो गयी।

JNU Controversy: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर बुलायी एक बैठक के दौरान शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एबीवीपी और वाम दल समर्थक समूहों के बीच झड़प हो गयी जिसमें दोनों पक्षों ने अपने कुछ सदस्यों के घायल होने का दावा किया है। दोनों पक्षों ने इस झड़प के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं जबकि जेएनयू प्रशासन ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

JNU

छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई बैठक में झड़प।

सदस्यों और वक्ताओं के साथ धक्का-मुक्की

परिसर में 2024 के जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के सदस्यों को चुनने के लिए साबरमती ढाबे पर विश्वविद्यालय आम सभा की बैठक (यूजीबीएम) बुलायी गयी थी और इस दौरान छात्र समूहों के बीच झड़प हो गयी। वाम दल से संबद्ध ‘डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन’ (डीएसएफ) ने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य मंच पर चढ़ गए और उन्होंने परिषद के सदस्यों तथा वक्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की।

End of Feed