झारखंड में प्रदर्शन की आंच कांग्रेस तक आई, CM सोरेन-राहुल गांधी के पुतले जलाए, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बात

Hemant Soren Rahul Gandhi Effigy: राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारी नेताओं को बातचीत के चौथे दौर के लिए बुलाया है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में बातचीत के लिए बुलाया गया है।

Jharkhand Student Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन के 23वें दिन, प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाए। उनका आरोप था कि राज्य सरकार सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच की उनकी मांग को लेकर गंभीर नहीं है।

झारखंड में प्रदर्शन की आंच कांग्रेस तक आई, CM सोरेन-राहुल गांधी के पुतले जलाए, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बात

झारखंड में प्रदर्शन की आंच कांग्रेस तक आई, CM सोरेन-राहुल गांधी के पुतले जलाए, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बात

रांची के अलावा, दूसरे जिलों में भी पुतले जलाए गए। छात्रों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस ने कथित तौर पर वादा किया था कि अगर राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वह सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेगी।

End of Feed