...तो लाएंगे नरेंद्र मोदी संविधान- नीतीश के खास ललन सिंह का बड़ा दावा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 09:24 AM IST

Lalan Singh Slams PM Modi: नीतीश कुमार के खास और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया है कि 2024 में अगर वो सत्ता में लौटे तो देश के संविधान को बदल देंगे और नरेंद्र मोदी संविधान ले आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री ने 9 साल के कामकाज का लेखा-जोखा भी मांगा है। आपको उनके आरोपों के मायने समझाते हैं।

JDU On Constitution: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इस बीच बिहार के नालंदा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे जेडीयू पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया कि "...अगर वह (पीएम नरेंद्र मोदी) 2024 में सत्ता में लौटेंगे, तो वह डॉ. भीम अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को बदल देंगे और इसकी जगह नरेंद्र मोदी संविधान लाएंगे।

PM Modi, JDU, Lalan Singh

ललन सिंह ने पीएम मोदी से मांगा 9 सालों का लेखा-जोखा।

अगर 2024 में वो आए तो बदल देंगे देश का संविधान

ललन सिंह ने कहा कि 'पूरे लोकतंत्र को अपने नाम पर लिखवा रहे हैं। अभी देखा है हमने कुछ दिन पहले उनके यहां कोई सलाहकार हैं, उन्होंने कहा कि पुराने संविधान को बदलकर नए संविधान को बनाने की जरूरत है। अगर 2024 में फिर वो वापस आ गए तो आप एक बात जान लीजिए कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा का बनाया हुआ जो संविधान है उसको बदलकर नरेंद्र मोदी संविधान वो करने वाले हैं, इसलिए खतरनाक हैं।'

End of Feed