आज जयपुर में जेडी वेंस, परिवार के साथ देखेंगे आमेर का किला, पारंपरिक अंदाज में होगा स्वागत, भारत के वैभव से होंगे रूबरू

JD Vance Jaipur Visit: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की जयपुर यात्रा से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राज्य के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत व पुलिस महानिदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा एजेंसियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।

JD Vance Jaipur Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ मंगलवार को जयपुर स्थित आमेर का किला देखेंगे। चार दिनों के भारत दौरे पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति का यह दूसरा दिन है। सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास गए। पीएम ने वेंस और उनके परिवार के लिए अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। रात्रिभोज के बाद वह जयपुर के लिए रवाना हो गए। वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और बच्चे इवान, विवके और मीराबेल हैं।

JD vence

चार दिन के दौरे पर भारत आए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस।

भारत-अमेरिका संबंधों पर अपनी बात रखेंगे

वेंस मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भारत-अमेरिका संबंधों पर अपनी बात रखेंगे। बुधवार को वह ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे। आगरा दौरे के बाद वह वापस जयपुर लौट आएंगे। वेंस के जयपुर दौरे को देखते हुए शहर में भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। जयपुर में वेंस और उनके परिवार का पारंपरिक अंदाज में शाही स्वागत किया जाएगा। वेंस की राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री शर्मा, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से भी अलग-अलग मुलाकात होने की संभावना है।

End of Feed