उत्तर-पश्चिम भारत में 1901 के बाद जनवरी रहा दूसरा सबसे सूखा महीना, फरवरी रहेगा थोड़ा गर्म, IMD का अनुमान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 1, 2024, 08:14 AM IST

हालांकि 1 जनवरी को मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर भारत में जनवरी के लिए मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है, और पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

Driest January: उत्तर भारत में मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। लोगों को जनवरी में कड़ाके की सर्दी झोलनी पड़ी। हालांकि इस दौरान पहाड़ों पर कम बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में भी कम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया कि जनवरी में उत्तर पश्चिम भारत में 1901 के बाद से दूसरी सबसे कम बारिश हुई है, लेकिन सामान्य से अधिक गर्म फरवरी में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि जनवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में कम बारिश हुई। पूरे देश में 58% बारिश की कमी थी, उत्तर पश्चिम भारत में 91% की कमी, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 67% की कमी और मध्य भारत में 29% की कमी रही। केवल प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर-पूर्व मानसून की वापसी के कारण बड़ी मात्रा में -133% बारिश दर्ज की गई।

weather

जनवरी में कम बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक नहीं रहा

हालांकि 1 जनवरी को मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर भारत में जनवरी के लिए मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है, और पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा, हम यह नहीं कह सकते कि हमारा पूर्वानुमान पूरी तरह गलत था। मॉडल ने बिल्कुल सही भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कम बारिश होगी। यह भी सही भविष्यवाणी की है कि प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी। लेकिन यह भी पूर्वानुमान लगाया गया कि उत्तरी मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होगी जो सही नहीं थी। हम मल्टी-मॉडल संयोजनों के आधार पर अपने पूर्वानुमानों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है।

End of Feed