घंटों का सफर अब मिनटों में! देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग में भर सकेंगे फर्राटा; J&K को लद्दाख से जोड़ रही जोजिला टनल

Zojila Tunnel: देश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इसकी बदौलत, श्रीनगर, कारगिल और लेह के बीच आवाजाही सालभर हो सकेगी, जो पहले बर्फबारी के बाद बंद हो जाती थी।

Zojila Tunnel: देश की सुरक्षा के लिए रणनीतिक रूप से अहम 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस टनल का काम 9 जून को पूरा हो सकता है। इस दिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 'ब्रेकथ्रू ब्लास्ट' को अंजाम देने वाले हैं। दरअसल, 'ब्रेकथ्रू ब्लास्ट' एक ऐसा ब्लास्ट है, जिसके जरिए सुरंग को खोला जाता है।

Zojila Tunnel

जोजिला टनल से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

जम्मू-कश्मीर से लद्दाख का सफर होगा आसान

श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग पर कश्मीर और लद्दाख के बीच जोजिला दर्रा एकमात्र सड़क रास्ता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी की वजह से यह रास्ता कई महीनों तक बंद रहता है, जिसकी वजह से लद्दाख पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाता है और खाद्य पदार्थ, दवाईयां, ईंधन इत्यादि जरूरी सामान की आवाजाही बंद हो जाती है। ऐसे में अगर जोजिला टनल का काम सफलतापूर्वक संपन्न हो जाता है तो कश्मीर और लद्दाख के बीच सर्दियों में भी सड़क संपर्क बना रहेगा।

End of Feed