Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में फिर आतंकी वारदात, किश्तवाड़ में दो ग्राम रक्षा गार्डों की हत्या

Kishtwar Terror Incident: आतंकवादियों ने जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र से दो ग्राम रक्षा गार्डों का अपहरण कर लिया, जिसके बाद उनकी हत्या की गई। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है।

Kishtwar Terror Incident: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। जिनकी हत्या हुई है उनकी पहचान गावों के रक्षा समिति सदस्य (ग्राम रक्षा गार्ड) के रूप में हुई है।

Jammu Kashmir

किश्तवाड़ में दो ग्राम रक्षा गार्डों की हत्या।

सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों ने किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र से दोनों का अपहरण कर लिया, जिसके बाद उनकी हत्या की गई। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। अभी तक शव बरामद नहीं हुए हैं, सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed