Jammu Kashmir Snowfall: खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, ट्रेनें भी प्रभावित

Jammu kashmir Snowfall: जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते जम्मू कश्मीर में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

Srinagar Airport: खराब मौसम के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर चलने वाली सभी उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं। भारी बर्फबारी और खराब दृश्यता ने उड़ान संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। श्रीनगर एयरपोर्ट ने एक एक्स पोस्ट के ज़रिए इसकी घोषणा की। श्रीनगर एयरपोर्ट ने जानकारी देते हुए कहा है कि खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। हमें असुविधा के लिए खेद है और हम आपकी समझदारी की सराहना करते हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट ने कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया है, एयरलाइंस प्रभावित यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करेगी।

Srinagar Airport

श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द

बता दें, इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पर घोषणा की कि श्रीनगर में खराब मौसम के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने आगे लिखा कि बर्फबारी के चलते रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं, पटरियों पर बर्फ जमा होने और जारी बर्फबारी के कारण बनिहाल-बारामुल्ला रेल सेवा शनिवार को दोपहर 1 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया है। बनिहाल और बारामुल्ला के बीच रेल सेवाएं भी रोक दी गई हैं। बर्फ हटाने वाली मशीन के साथ एक डब्ल्यूडीएम इंजन तेजी से पटरियों को साफ करने का काम कर रहा है।

End of Feed