गणतंत्र दिवस समारोह देखना चाहता है जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह, खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अमृतपाल सिंह को बीते साल 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

Amritpal Singh: जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख और खालिस्तान समर्थक निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब और हरियाणा उच्च हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 26 जनवरी को संसद सत्र और गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने की अनुमति मांगी है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अमृतपाल सिंह को बीते साल 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतपाल ने खडूर साहिब जीत हासिल की थी।

Amritpal singh

अमृतपाल सिंह

संसद जाना चाहता है अमृतपाल सिंह

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतपाल के वकील हाकम सिंह ने कहा, आज हमने अमृतपाल की ओर से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्हें लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए एक पत्र मिला है और इसके लिए उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर को पत्र लिखा है। उन्होंने अनुमति मांगी, लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। हमने उन्हें खडूर साहिब के मुद्दों को लोकसभा में उठाने की अनुमति देने के लिए याचिका दायर की है। हमें उम्मीद है कि इस पर सोमवार तक सुनवाई होगी।

End of Feed