इसरो ने रचा एक और इतिहास, SpaDex मिशन के तहत उपग्रहों की डॉकिंग को सफलतापूर्वक दिया अंजाम

‘चेजर’ और ‘टारगेट’ नामक उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

ISRO SpaDex mission- भविष्य में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इसरो ने गुरुवार को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDex) के तहत उपग्रहों की ऐतिहासिक डॉकिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी घोषणा की कि डॉकिंग के बाद एक ही वस्तु के रूप में दो उपग्रहों पर नियंत्रण स्थापित करने की प्रक्रिया भी सफल रही। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने डॉकिंग में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।

spadex

सफल रहा Spadex मिशन

‘चेजर’ और ‘टारगेट’ उपग्रह

‘चेजर’ और ‘टारगेट’ नामक उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रौद्योगिकी तब आवश्यक होती है जब सामान्य मिशन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कई रॉकेट प्रक्षेपणों की आवश्यकता होती है। डॉकिंग प्रयोग चंद्रयान-4, गगनयान, अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री उतारने सहित भविष्य में देश के महत्वाकांक्षी अभियानों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण है।

End of Feed