Israel–Iran War: युद्ध के बीच ओमान के तेल टैंकर पर ड्रोन बोट से हमला, एक भारतीय की मौत; कई लोग लापता

Israel–Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच मध्य पूर्व में समुद्री सुरक्षा हालात और गंभीर हो गए हैं। ओमान की राजधानी मस्कट के समुद्री क्षेत्र में Sultan Qaboos Port के पास मार्शल द्वीप समूह के ध्वज तले चल रहे तेल टैंकर एमकेडी वीवाईओएम (MKD VYOM) को विस्फोटकों से भरी नाव ने टक्कर मार दी। इस हमले में जहाज के मुख्य इंजन कक्ष में आग लग गई और विस्फोट हुआ, जिसमें एक भारतीय चालक दल सदस्य की मौत हो गई।

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान हमले ने मध्य पूर्व के कई देशों के अपनी चपेट में ले रखा है। इसी बीच ओमान तट के पास तेल टैंकर पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। इस घटना की पुष्टि ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने की है।

israel iran war

इजराय-ईरान युद्ध के बीच ओमान तट के पास तेल टैंकर पर बड़ा हमला हुआ है।

यह हमला राजधानी मस्कट के समुद्री क्षेत्र में हुआ। घटना में जिस पोत को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान मार्शल द्वीप समूह के ध्वज के तहत चलने वाले तेल टैंकर एमकेडी वीवाईओएम के रूप में हुई है।

End of Feed