Israel-Hamas War: भारत ने इजराइल-हमास युद्ध को कम करने का आह्वान किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 09:19 PM IST

Israel-Hamas War Update:विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्षों को मानवीय कानून का पालन करना जारी रखना चाहिए और नागरिक हताहतों से बचना चाहिए।

इजराइल और हमास के बीच पिछले महीने से जारी युद्ध के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर तनाव कम करने का आह्वान किया।

Israel-Hamas War Update

अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्षों को मानवीय कानून का पालन करना जारी रखना चाहिए

साथ ही संघर्ष में हताहत होते आम नागरिक की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत फलस्तीनी लोगों को अधिक मानवीय सहायता भेजने पर विचार कर रहा है।

End of Feed