मेनका गांधी के आरोपों पर भड़का इस्कॉन, भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 29, 2023, 06:20 PM IST

वायरल वीडियो में मेनका को यह कहते हुए सुना जा सकता है, इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं का रखरखाव करता है और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ हासिल करता है।

ISKCON Maneka Gandhi Row: भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की इस्कॉन को लेकर की गई टिप्पणी ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इसको लेकर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस थमाया है। मेनका ने इस्कॉन को लेकर कहा था कि वह कसाइयों को गौशालाओं से गाय बेचते हैं। एक्स पर एक पोस्ट में कोलकाता से इस्कॉन उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, आज हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए श्रीमती मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।

Menaka Gandhi

मेनका गांधी

इस्कॉन ने कहा, भक्त-समर्थक आरोपों से दुखी

उन्होंने कहा, इस्कॉन के भक्तों, समर्थकों और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है। हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय की खोज में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेनका के खिलाफ कानूनी मानहानि नोटिस 27 सितंबर को उनके एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है। दास ने 27 सितंबर को उसी दिन एक ट्वीट में कहा था कि अगर वह अपने गलत बयानों के लिए माफी नहीं मांगती हैं तो हम उन पर मुकदमा करेंगे।

End of Feed