पंजाब: बठिंडा-दिल्ली रेलवे ट्रैक से बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया बरामद, ट्रेन को पटरी से उतारने की थी साजिश!

बता दें कि ट्रेनों को पटरी से उतारने की साजिश लगातार सामने आ रही है और ऐसे कई मामला सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन खतरा बना हुआ है।

Bathinda-Delhi Railway Track: देशभर में रेलवे ट्रैप पर भारी सामान रखकर इसे पटरी से उतारने और बड़ी जनहानि की साजिशें लागातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला अब पंजाब में भी सामने आया है। पंजाब के बठिंडा में कल 22 सितंबर को बठिंडा-दिल्ली रेलवे ट्रैक से लोहे की भारी मात्रा सरिया बरामद की गईं। मौके से 9 लोहे की सरिया बरामद की गई हैं। सरकारी रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी शविंदर कुमार ने कहा कि जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

Railway track Bathinda

ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश

ट्रेनों को पटरी से उतारने की साजिश

बता दें कि ट्रेनों को पटरी से उतारने की साजिश लगातार सामने आ रही है और ऐसे कई मामला सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन खतरा बना हुआ है। इसे लेकर सरकार ने उच्चस्तरीय जांच भी शुरू की है, लेकिन किसी भी मामले में अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

End of Feed