New Raw Chief: आईपीएस रवि सिन्हा (IPS Ravi Sinha) को रॉ का नया चीफ नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत भारत सरकार ने नया रॉ चीफ बनाने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि रवि सिन्हा 30 जून को, सामंत गोयल की जगह लेंगे। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल का होगा।
आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा बने रॉ के नए प्रमुख
ये भी पढ़ें- Video: बटन दबाते ही दुश्मन खत्म, America देगा भारत को भयंकर हथियार; PM मोदी करेंगे डील साइन!
कौन हैं आईपीएस रवि सिन्हा (Who is IPS Ravi Sinha)
रवि सिन्हा 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वर्तमान में सिन्हा विशेष सचिव, कैबिनेट सचिवालय के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए रॉ के चीफ के रूप में सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
अभी सामंत गोयल हैं चीफ
आज की तारीख में सामंत गोयल रॉ के चीफ हैं। इनका कार्यकाल 30 जून 2023 को समाप्त हो रहा है। गोयल को जून 2019 में दो साल के लिए रॉ प्रमुख नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें 2021 और जून 2022 में एक-एक साल के दो एक्सटेंशन दिए गए थे। अब उनके कार्यकाल को समाप्त होने से पहले ही मोदी सरकार ने नए रॉ चीफ की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। रवि सिन्हा, सामंत गोयल की ही जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है।
क्या है रॉ चीफ का काम
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानि कि रॉ भारत की प्रमुख बाहरी खुफिया एजेंसी है, जो वैश्विक मंच पर देश के हितों की रक्षा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रॉ के प्रमुख के रूप में, सिन्हा खुफिया मिशनों का नेतृत्व और समन्वय करने, महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने और नीति निर्माताओं को व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होंगे।
