IPL Final से पहले हाई अलर्ट! अहमदाबाद में 3,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात; टिकट को ब्लैक में बेचने वालों की खैर नहीं

IPL Final Security: आईपीएल 2026 फाइनल से पहले अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आरसीबी और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के लिए शहर भर में 3,043 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में क्राइम ब्रांच, एसओजी, बीडीडीएस और एंटी-ड्रोन टीमें भी शामिल हैं। वहीं, टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस ने विशेष आदेश जारी कर ब्लैक मार्केटिंग पर प्रतिबंध लगाया है। कार्रवाई के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो ₹3,500 की टिकटें ₹10,000 से ₹15,000 तक में बेच रहे थे।

IPL Final Security: आईपीएल 2026 का आज फाइनल मुकाबला है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB Vs GT) के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है।

ipl final match

IPL Final Match: आईपीएल फाइनल से पहले अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई। AI IMAGE

मैच के मद्देनजर शहर भर में 3,043 कर्मियों की एक विशाल बल तैनात की गई है। इसमें 3 आईजीपी, 11 डीसीपी, 21 एसीपी, 47 पुलिस इंस्पेक्टर, 140 सब-इंस्पेक्टर और 2,823 अन्य अधिकारी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) और एंटी-ड्रोन टीमों सहित विशेष इकाइयां प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं।

End of Feed