'INDIA' में दो फाड़? संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने अलापा अलग राग, कहा- ये मोदी-केजरीवाल की नूराकुश्ती

  • Reported by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Oct 5, 2023, 11:45 AM IST

Internal War In INDIA: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर विपक्षी गठबंधन में दो धड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने अलग राग अलापते हुए ये आशंका जताई है कि ये पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल की नूराकुश्ती और साजिश तो नहीं है। कांग्रेस के इस रुख से समझा जा सकता है कि 'INDIA' की एकता पर सवाल उठ रहे हैं। आपको पूरा सियासी फैक्टर समझाते हैं।

Political News: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल का आरोप केंद्र सरकार पर लग रहा है। बुधवार शाम हुई गिरफ्तारी के बाद से मनोज झा से लेकर दानिश अली संजय सिंह के घर वालों से जाकर मुलाकात कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से लेकर राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश या किसी भी बड़े नेता का ट्वीट तक सामने न आना कई सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों से जो जानकारी आ रही है इशारा कर रही कि, INDIA से इतर कांग्रेस के इरादे कुछ और हैं।

Internal War in INDIA

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर विपक्षी गठबंधन में दो धड़े।

न ट्वीट, न बयान, इंतजार क्यों कर रही कांग्रेस?

वो देर शाम की तस्वीर सबके जेहन में है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी बसपा सांसद दानिश अली को हिम्मत देने उनके घर पहुंच गए थे। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी की कई दलों ने आलोचना जरूर की थी लेकिन साथ खड़े नजर आए राहुल और कांग्रेस। लेकिन संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद न राहुल मिलने गए और न बड़े नेताओं ने कोई बयान दिया। यहां तक की कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर सवाल तो खड़े किए लेकिन आबकारी नीति से जुड़े मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

End of Feed