INS रणवीर में कैसे हुआ था विस्फोट? तीन साल बाद हुआ खुलासा; कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

INS Ranvir Blast: INS रणवीर में तीन साल पुराने विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार गलत गैस भरने के कारण ये हादसा हुआ था। अब इस खुलासे के बाद कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस हादसे में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई थी। आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी दे देते हैं।

INS Ranvir Blast Case: मुंबई की कोलाबा पुलिस ने अजय एयर प्रोडक्ट्स के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय नौसेना को गलत रेफ्रिजरेंट गैस सप्लाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस लापरवाही के चलते जनवरी 2022 में INS रणवीर पर भीषण विस्फोट हुआ था। यह हादसा मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में उस समय हुआ, जब युद्धपोत वहां डॉक किया गया था।

INS Ranvir

INS रणवीर (साभार- Wikimedia Commons)

कैसे हुआ था हादसा?

रिपोर्ट के अनुसार, INS रणवीर के एयर कंडीशनिंग कम्पार्टमेंट में गलत प्रकार की रेफ्रिजरेंट गैस का इस्तेमाल किया गया था। जहाज में उपयोग किए जाने वाले गैर-ज्वलनशील रेफ्रिजरेंट R22 की जगह, सप्लायर द्वारा ज्वलनशील रेफ्रिजरेंट R152 भेज दिया गया। यह गैस अत्यधिक दहनशील थी, जिससे एयर कंडीशनिंग सिस्टम में विस्फोट हो गया।

End of Feed