स्वच्छता में इंदौर-सूरत सिरमौर, जानिए कैसे होता है स्वच्छता सर्वेक्षण, क्या हैं इसके मापदंड?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 02:52 PM IST

Cleanliness Survey: स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में शुरू हुआ था और इसकी निगरानी क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) करती है। यह सर्वेक्षण हर साल आयोजित किया जाता है।

Cleanliness Survey: केंद्र सरकार के वार्षिक सर्वेक्षण में इंदौर, सूरत देश के सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए गए हैं। इंदौर को लगातार सातवीं बार ये खिताब मिला है। वहीं, वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में महाराष्ट्र को देश का सबसे स्वच्छ राज्य चुना गया, इसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रहे। आइए जानते हैं कि स्वच्छ शहर औ स्वच्छ राज्य घोषित करने के क्या मापदंड होते हैं और किन आधार पर स्वच्छ शहर-राज्य घोषित किए जाते हैं।

cleaniness survey

कैसे होता है स्वच्छता सर्वेक्षण

सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे का आकलन

किसी भी देश के सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे का आकलन करने के लिए स्वच्छता अहम मापदंडों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व आर्थिक मंच जैसे वैश्विक संस्थानों ने देश के विकास में स्वच्छता और साफ-सफाई की भूमिका पर खास जोर दिया। विशेष रूप से सरकार के स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों ने भारत में स्वच्छता के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा की। आज इसका असर भी हमें कई शहरों, रेलवे स्टेशनों व सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देता है।

End of Feed