Sri Beleshwar Temple news indore: रामनवमी पर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित पटेल नगर के श्री बेलेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसने की वजह से चार लोगों की जान चली गई, जबकि 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया। हादसे पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख और संवेदना जताई। अधिकारियों का कहना है पहली प्राथमिता मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने की है। घटना के पीछे क्या वजह है उसकी जांच कराई जाएगी।
इंदौर के श्री बेलेश्वर मंदिर में हादसा
लोगों ने शासन- प्रशासन को कोसा
जिस समय बावड़ी की छत धंसी उस वक्त मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एकाएक तेज आवाज सुनाई दी और चीख पुकार मच गई। रामनवमी की वजह से पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद थे और राहत बचाव का काम तेजी से शुरू किया गया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि हादसे के बहुत देर बाद अधिकारी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।#UPDATE | Madhya Pradesh: Four people dead while 19 people have been rescued so far after a stepwell collapsed at I… t.co/0K13cr1kiV
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
Extremely pained by the mishap in Indore. Spoke to CM @ChouhanShivraj Ji and took an update on the situation. The S… t.co/gCjgrAxW7v
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
तंग गलियों से परेशानी
तंग गलियों से लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे उसकी वजह से भी भगदड़ जैसे हालात बने। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य में भी परेशानी आई।खास बात यह है कि जब इस घटना को कवर करने के लिए मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ बदसलूकी भी हुई। मौके पर तनाव है, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हालात को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है।इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि बावड़ी के करीब मंदिर को अवैझ तरीके से बनाया गया था जिसे कुछ स्थानीय नेताओं का समर्थन हासिल था। इस निर्माण के बारे में पहले भी शिकायत स्थानीय और बड़े अधिकारियों तक की गई थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हालांकि प्रशासन का कहना है कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी सत्यता की जांच की जाएगी और जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
